गढ़वा, मार्च 30 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन कोषागार में कार्यों में गति देखने को मिली। वित्तीय वर्ष के समापन के चलते विभिन्न विभागों द्वारा लंबित भुगतान को शीघ्र निपटाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई थी। उसी क्रम में गढ़वा कोषागार से करीब 500 विपत्रों (बिलों) को पारित किया गया। उसके एवज में लगभग 30 करोड़ रुपये की निकासी की गई। जानकारी के अनुसार, वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन सरकारी विभागों में बजट की शेष राशि के उपयोग को लेकर विशेष सक्रियता रहती है। कई विभाग पूरे वर्ष के दौरान लंबित पड़े भुगतान को इसी दिन निपटाने का प्रयास करते हैं, ताकि आवंटित बजट वापस न जाए। गढ़वा कोषागार में भी यही स्थिति देखने को मिली, जहां अधिकारियों और कर्मचारियों ने देर शाम तक कार्य कर विपत्रों के निष्पादन को सुनिश्चित किया।कोषागार कर्मियों पर कार्य का दब...