रिषिकेष, अगस्त 22 -- यंग इंडियंस देहरादून चैप्टर की ओर से शनिवार को विद्यार्थियों के लिए वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता सत्र आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को बचत, निवेश, डिजिटल भुगतान में सावधानी, ओटीपी की गोपनीयता और ऑनलाइन ठगी से बचाव की जानकारी दी गई। पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला में आयोजित कार्यक्रम में यंग इंडियंस के ग्रामीण क्षेत्र के सह-अध्यक्ष सिद्धार्थ वासन ने कहा कि युवाओं को कम उम्र से वित्तीय अनुशासन और डिजिटल सुरक्षा की जानकारी देना समय की जरूरत है। इससे विद्यार्थी स्वयं के साथ अपने परिवार को भी साइबर ठगी से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...