मुरादाबाद, मार्च 24 -- मुरादाबाद। हिंदू कॉलेज के सभागार में मंगलवार को वाणिज्य संकाय की ओर से सेबी तथा राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के संयुक्त तत्वावधान में वित्तीय साक्षरता एवं पूंजी बाजार पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार के मुख्य वक्ता एनएसई के डिप्टी मैनेजर मो. इजहार ने बताया कि कैसे एक शुरुआती निवेशक अपना निवेश शुरू कर सकता है। अपनी छोटी-छोटी बचतों को बड़ी पूंजी में परिवर्तित कर सकता है। उन्होंने निवेश के नाम पर होने वाले तरह तरह के वित्तीय फ्रॉड और उनसे बचने के रास्तों के बारे में भी बताया। यहां प्रो. सत्यव्रत सिंह रावत, सचिव डॉ. अजीत कुमार मौर्य, समन्वयक एवं प्रभारी वाणिज्य संकाय प्रो. कमल सिंह, सह समन्वयक प्रो. संजय रस्तोगी, प्रो. एनयू खान आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.