चम्पावत, दिसम्बर 23 -- सुशासन सप्ताह के तहत जिला स्तरीय प्रसार कार्यशाला हुई। रिटायर्ड आईएएस अधिकारी रमेश चंद्र पाठक ने वीसी के जरिए कार्यशाला में हिस्सा लिया। कहा कि वित्तीय प्रबंधन सुशासन का आधार है। रमेश चंद्र पाठक चम्पावत के डीएम रह चुके हैं चम्पावत कलक्ट्रेट में मंगलवार को जिला स्तरीय कार्यशाला हुई। मुख्य अतिथि ने कहा कि पंचेश्वर सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पर्यटन की संभावनाएं हैं। उन्होंने चम्पावत को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी के सहयोग की जरूरत बताई। कार्यशाला में मत्स्य, उद्यान, कृषि, पशुपालन, डेयरी, उद्योग, पर्यटन, सड़क और शिक्षा पर चर्चा की। डीएम मनीष कुमार ने अधिकारियों को नवाचारपूर्ण दृष्टिकोण अपनाने को कहा। कार्यशाला में एडीएम कृष्णनाथ गोस्वामी, सीएओ धनपत कुमार, सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट, एपीडी विम्मी जोशी आदि मौजूद रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.