जहानाबाद, मई 19 -- प्रतिभागियों को निवेश से जुड़े जोखिमों एवं सतर्कताओं के बारे में भी किया गया जागरूक इंजीनियरिंग कॉलेज में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम एवं निवेशक जागरूकता परीक्षा का आयोजन हुलासगंज, निज संवाददाता। राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय (जीईसी) के सभागार में मंगलवार को वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम एवं निवेशक जागरूकता परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं, शिक्षकगण एवं कर्मचारियों को वित्तीय ज्ञान प्रदान करना तथा उन्हें सही वित्तीय निर्णय लेने के प्रति जागरूक एवं सशक्त बनाना था।

विशेषज्ञों का योगदान कार्यक्रम में आईआईएम बोधगया के प्रतिनिधियों ने प्रतिभागियों को वित्तीय प्रबंधन, बचत, निवेश, डिजिटल बैंकिंग, साइबर सुरक्षा तथा सुरक्षित निवेश के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। विशेषज्ञों ने प्रतिभागियो...