मुजफ्फर नगर, मार्च 12 -- गुरूवार को कुंद कुंद जैन (पी.जी.)कॉलेज के वाणिज्य में कौशल विकास कार्यक्रम के तहत वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम की दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ सिक्योरिटीज मार्केट तथा कोटेक सिक्योरिटीज के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम में सेबी की रिसोर्स पर्सन एवं सिक्योरिटीज मार्केट ट्रेनर डॉ अर्चना शर्मा ने बचत एवं निवेश हेतु विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। जिसमें सेविंग खाता, आवर्ती जमा खाता, फिक्स्ड डिपॉजिट, अटल पेंशन योजना म्युचुअल फंड, एस आई पी, इक्विटी, प्राइमरी मार्किट तथा सेकेंडरी मार्किट आदि के बारे में बताया। कार्यक्रम मे प्रतिभागियों को सम्मिलित करते हुए उन्होंने शेयर बाजार की बारिकियों को बड़ी ही सरलता से समझाया। उन्होंने महंगाई दर का धन पर दुष्प्रभाव, आवेग पू...