वित्तीय जागरूकता एवं साक्षरता कार्यक्रम
जहानाबाद, मार्च 25 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। राजकीय पॉलिटेक्निक, जहानाबाद में सभी शाखाओं एवं सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए वित्तीय जागरूकता एवं साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन सेबी के तत्वावधान में किया गया। बुधवार को आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बचत, निवेश, डिजिटल बैंकिंग, बीमा, म्यूचुअल फंड एवं पूंजी बाजार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम में विशेषज्ञ अंकुर दरजी एवं अरुण चौबे ने वित्तीय प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को जागरूक किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राकेश रंजन ने वित्तीय साक्षरता को विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक बताया। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं मंच संचालन टीपीओ मो तारिक अनवर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में समीरा कुमारी (मैकेनिकल इंजीनियरिंग व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.