भागलपुर, अप्रैल 30 -- भागलपुर। टीएमबीयू के पूर्व रजिस्ट्रार प्रो. अशोक कुमार ठाकुर के प्रमोशन, पैट-2022 और बीएन कॉलेज में वित्तीय अनियमितता मामले की जांच पूरी हो गई है। सीसीडीसी प्रो. एसएन पांडेय की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय कमेटी ने गुरुवार को तीन अलग-अलग सीलबंद रिपोर्ट प्रभारी कुलपति को सौंप दी। जानकारी के अनुसार 10 पन्नों की इस रिपोर्ट के साथ 200 से अधिक साक्ष्य संलग्न हैं, जिनमें गड़बड़ी के संकेत मिले हैं। यह रिपोर्ट जल्द ही लोकभवन भेजी जाएगी, जिसके आदेश पर आगे की कार्रवाई होगी। कमेटी में डॉ. मुश्फिक आलम, प्रो. निसार अहमद और एफओ भी शामिल थे। मामला सही पाए जाने पर बड़ी कार्रवाई की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...