मुंगेर, फरवरी 28 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। शनिवार को डायट पूरब सराय मुंगेर में जिले के चयनित 50 उच्च माध्यमिक विद्यालयों के नोडल शिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला सूचना पदाधिकारी, डीपीओ (स्थापना एवं समग्र शिक्षा), आईटी मैनेजर, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रशिक्षक बिनय कुमार सिंह और संजय कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। तीनों अतिथियों का स्वागत पौधा, पुष्प गुच्छ और उपहार भेंट करके किया गया। डीआईओ ने आज के युग में वित्तीय और डिजिटल साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डाला। सत्र का आरंभ प्रतिभागी नोडल टीचर्स के बीच परिचय सत्र एवं स्वागत के साथ किया गया। इसके बाद प्रशिक्षण के द्वारा विद्यार्थियों में आत्मविश्वास आत्मनिर्भरता, आवश्यकता और आकांक्षा की अवधारणा की समझ विकसित क...