वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम में ग्रामीणों को किया जागरूक
कन्नौज, जून 16 -- छिबरामऊ। राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा प्रायोजित तथा दि फर्रुखाबाद डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, फतेहगढ़ के तत्वावधान में वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बी-पैक्स प्रेमपुर के ग्राम माधौनगर में किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्था रूट्स फाउंडेशन सीतापुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सीतापुर से आए जादूगर बुद्ध सागर ने जादू प्रदर्शन के माध्यम से ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल लेनदेन और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने लोगों से बैंकिंग प्रणाली से जुड़े रहने तथा ओटीपी, एटीएम पिन और अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करने की अपील की। साथ ही मोबाइल फ्रॉड से बचाव के उपाय भी बताए। इस दौरान ई-केसीसी, वित्तीय साक्षरता, डिजिटल बैंकिंग, सामाजिक सुरक्षा योज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.