पूर्णिया, जनवरी 29 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। बारह वर्ष की सेवा पूरी कर चुके नियोजित शिक्षकों ने वित्तीय उन्नयन के लाभ की मांग को लेकर मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी ममता कुमारी से मुलाकात की। शिक्षकों ने बताया कि हाई कोर्ट के निर्णय के अनुसार पात्र शिक्षकों को एक माह के भीतर वित्तीय उन्नयन का लाभ दिए जाने का निर्देश है, लेकिन कई मामलों में यह लाभ लंबित है। दोपहर करीब तीन बजे हुई बैठक में शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ को अपनी मांगों से अवगत कराया और प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह किया। उनका कहना था कि लंबे समय से सेवा देने के बावजूद वित्तीय उन्नयन नहीं मिलने से शिक्षकों में असंतोष है। उन्होंने संबंधित अभिलेखों के निष्पादन और अनुमोदन में शीघ्र कार्रवाई की मांग रखी। बीडीओ ममता कुमारी ने शिक्षकों की बात सुनते हुए मामले की समीक्षा कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.