अंबेडकर नगर, मार्च 17 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिले के परिषदीय स्कूलों के रखरखाव के लिए मिले धन का बंदरबांट हो गया। रंगाई, पुताई व अन्य मद की रकम का बिना कार्य के ही निकाल कर गबन कर लिया गया। भौतिक सत्यापन और जांच में भारी अनियमितता के बाद दो प्रभारी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार पटेल की ओर से कार्रवाई के बाद परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों में खलबली मच गई है। निलंबन की कार्रवाई निरीक्षण में भौतिक सत्यापन के बाद हुई। इसमें पीएम श्री कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय मंशापुर शिक्षा क्षेत्र कटेहरी और पीएम श्री कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय बसोहरी शिक्षा क्षेत्र भीटी शामिल है। दो दिन पूर्व शासन की महत्वपूर्ण योजना पीएम श्री के तहत राज्य परियोजना कार्यालय से विद्यालयों के सुदृढ़ीकरण के लिए कई मद म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.