महाराजगंज, जून 1 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। एमडीएम, पीएमश्री योजना, विद्यालय संचालन में गंभीर अनियमितताओं के मिलने के बाद पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय गिरहिया बंजारीपट्टी के प्रधानाध्यापक हरेराम गौतम को निलंबित कर दिया गया है। बीएसए ने बीईओ निचलौल आनंद मिश्रा की जांच रिपोर्ट के आधार निलंबन की कार्रवाई की है। यह भी पढ़ें- प्रधान का फर्जी हस्ताक्षर बनाकर रुपया निकालने का आरोपी निलंबितजांच रिपोर्ट के निष्कर्ष बीते 28 अप्रैल को हुए निरीक्षण में यह तथ्य सामने आया कि कंपोजिट ग्रांट के एक लाख रुपये में केवल विद्यालय की बाहरी पेंटिंग कराई गई थी। इसके अलावा ट्यूनिंग-पेयरिंग, स्पोर्ट्स ग्रांट, होलिस्टिक क्लब, रिपेयरिंग, एलईडी लाइट, डस्टबिन, हर्बल मेडिसिन गार्डेन, प्रोजेक्टर आधारित शिक्षण, स्वच्छता पखवाड़ा, इको क्लब, हरित विद्यालय, स्कूल बैंड और टीए...