रांची, जून 5 -- रांची, संवाददाता। बहुचर्चित सिकिदिरी हाइडल प्रोजेक्ट (स्वर्णरेखा जल विद्युत परियोजना) में कथित वित्तीय अनियमितता से जुड़े मामले में झारखंड राज्य बिजली बोर्ड (जेएसईबी) के तत्कालीन अध्यक्ष एसएन वर्मा की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। सीबीआई की विशेष अदालत में शुक्रवार को उनके खिलाफ आरोप गठन पर सुनवाई निर्धारित थी, लेकिन बचाव पक्ष की ओर से समय मांगे जाने के कारण आरोप तय नहीं हो सके। आरोप है कि करीब 2.5 करोड़ रुपये के अनुमानित कार्य को नियमों की अनदेखी कर 20.87 करोड़ रुपये में आवंटित किया गया था। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 15 जून की तिथि निर्धारित की है और एसएन वर्मा को उस दिन व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- कौन हैं राजेश मेहता? 'गोल्ड किंग' पर 15 लाख करोड़ की हेराफेरी का आरोप, 99% फर्जी कमा...