देवरिया, जुलाई 5 -- देवरिया, निज संवाददाता। ग्राम प्रधान द्वारा अपनी ही फर्म को ग्राम पंचायत निधि का 18 लाख रुपये का भुगतान करने में जिला पंचायत राज अधिकारी ने सलेमपुर ब्लाक के परान छपरा के सचिव रेखा रानी को समेत तीन सचिवों को निलंबित कर दिया है। वहीं स्वच्छता कार्यक्रम में लापरवाही पर बनकटा ब्लाक के सचिव आदर्श सिंह और नागेश प्रताप को भी सस्पेंड कर दिया है। जबकि बनकटा के एडीओ पंचायत उपेन्द्र नाथ पाण्डेय को प्रतिकूल प्रविष्टी दी गयी है। डीपीआरओ ने सभी जिला समन्वयक प्रेरक का वेतन भुगतान पर रोक लगा दिया है।सलेमपुर ब्लाक के परान छपरा ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान ने अपनी ही फर्म वेदांश इंटरप्राइजेज को 18 लाख रुपये से अधिक का सरकारी धन का भुगतान किया है। यह भी पढ़ें- Deoria News: पंचायत निधि में अनियमितता की शिकायत की दो सदस्यीय टीम ने की जांच...