चंदौली, मार्च 12 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। बबुरी स्थित अशोक इंटर कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य राणा प्रताप सिंह को वित्तीय अनियमितता सहित विभिन्न आरोपों में बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक ने निलंबित कर दिया। डीआईओएस की इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में खलबली मची है। विद्यालय संचालन के लिए दूसरे प्रवक्ता को कार्यवाहक प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।जिला विद्यालय निरीक्षक एवं कालेज के प्राधिकृत नियंत्रक देवेंद्र कुमार सिंह को कार्यवाहक प्रधानाचार्य के खिलाफ कई शिकायतें मिली थी। डीआईओएस ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि प्रवक्ता राणा प्रताप सिंह को प्रधानाचार्य पद के दायित्वों का निर्वहन न करने, उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने, पद पर रहते हुए अधिकार क्षेत्र से हटकर कार्य करना, स्वयं की जन्मतिथि में परिवर्तन करने ...