लखनऊ, जनवरी 22 -- हुसैनाबाद स्थित फूड कोर्ट को लखनऊ विकास प्राधिकरण ने गुरुवार को सील कर दिया। फूड कोर्ट को संचालित करने वाली निजी संस्था ने लीज की निर्धारित धनराशि जमा नहीं की थी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निरीक्षण में वित्तीय अनियमित्ता उजागर होने पर संस्था को नोटिस जारी करने के साथ ही फूड कोर्ट को अस्थायी रूप से सील कर दिया गया है। एलडीए ने हुसैनाबाद में फूड कोर्ट का निर्माण लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से कराया है। बिल्डिंग के भूतल पर 06 दुकानें व प्रथम तल पर 02 बड़े रेस्टोरेंट निर्मित हैं। प्राधिकरण ने फूड कोर्ट को आर.एफ.पी. के माध्यम से मेसर्स अमरावती इंटरप्राइजेज को संचालन व अनुरक्षण के लिए लीज पर दिया है। जिसके हैंडओवर की प्रक्रिया 07 दिसम्बर, 2024 को की गई थी। उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि निर्धारित नियम व शर्तों के अनु...