वित्तीय अनियमितता पर प्रधान के अधिकार सीज
संभल, जून 2 -- संभल विकास खंड की ग्राम पंचायत मवई ठाकुरान में करोड़ों की योजनाओं के क्रियान्वयन के दौरान वित्तीय अनियमितताओं और सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोपों पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट संभल ने प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर ग्राम प्रधान रामप्रकाश के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिए हैं। साथ ही पूरे मामले की अंतिम जांच के लिए दो सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी गई है। जिला मजिस्ट्रेट अंकित खंडेलवाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार ग्राम पंचायत मवई ठाकुरान में लगभग 25,93,297 रुपये की शासकीय धनराशि के दुरुपयोग एवं वित्तीय अनियमितता की शिकायत की गई थी। प्रारंभिक जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम-1947 की धारा 95 के तहत कार्रवाई करते हुए ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.