आजमगढ़, दिसम्बर 3 -- आजमगढ़, संवाददाता। ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों में वित्तीय अनियमिता पाए जाने पर पवई विकास खंड क्षेत्र के उफरी और मकसुदिया ग्राम पंचायत के प्रधानों को जिलाधिकारी ने नोटिस जारी किया है। उन्होंने प्रधानों को 15 दिन के अंदर साक्ष्य के साथ जिला पंचायत राज अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया है। ग्राम पंचायत उफरी के शिकायतकर्ता रवि कुमार आदि ने शपथ पत्र के साथ ग्राम प्रधान के खिलाफ जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया था। जांच अधिकारी ने रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि ग्राम पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण एवं सुविधाओं के लिए प्राप्त की गई एक लाख रुपये की धनराशि का दुरुपयोग किया गया। मौके पर न तो कोई पर्याप्त व्यवस्था थी और न ही कोई गुणवत्ता पूर्ण कार्य हुआ है। जांच रिपोर्ट पर जिलाधिकारी ने प्रधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.