बांदा, मार्च 12 -- बांदा संवाददाता। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की शिकायत पर प्रधान व सचिव के कराए गए कार्यों व पत्रावलियों की जांच करायी। गठित समिति के अनुमोदन पर कोर्रही प्रधान के वित्तीय अधिकार जिलाधिकारी ने सीज कर समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। बिसंडा ब्लाक के ग्राम कोर्रही निवासी मो.कासिम खान पुत्र गरीब खान ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया। पत्र में गांव में कराए गए विकास कार्यों की अनियमितता की जांच का शपथ पत्र दिया गया। जांच समिति ने 27 मार्च 2025 को जांच आख्या उपलब्ध करायी। इस पर प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ। 21 अप्रैल 2025 को प्रधान ने स्पष्टीकरण दिया। इस पर पुन: जिला प्रशासन ने परीक्षण किया। इसमें पाया गया कि ग्राम प्रधान व सचिव ने ग्राम पंचायत में कराए गए कार्यों में कोटेशन प्रक्रिया फर्जी, कूटरचित पायी गई। कोटेशनों मे...