पीलीभीत, मार्च 19 -- पीलीभीत। डीआईओएस के सरकारी खाते से संदिग्ध लेन देन और वित्तीय अनियमितता के मामले में अब शासन द्वारा गठित की गई जांच टीम के आने का इंतजार किया जा रहा है। साथ ही सभी वित्तीय लेन देने की रिपोर्ट तैयार की गई है। ताकि टीम के आने पर उसे दिखा कर जवाब दिया जा सके। पूरे मामले में अब अन्य जिम्मेदार और लापरवाही पर शिकंजा कसा जा सकता है। पिछले करीब आठ साल से चल रहे मामले का खुलासा फरवरी माह में तब हुआ था जब बॉब के अधिकारियों ने एक गोपनीय रिपोर्ट डीएम को दी थी। इसमें बताया गया था कि 1.01 करोड़ के संदिग्ध लेन देन का मामला हुआ है। इसमें डीआईओएस कार्यालय में संबंद्ध बीसलपुर इंटर कॉलेज के चपरासी इल्हाम शम्सी भी भूमिका सामने आई थी। तब डीआईआएस राजीव कुमार ने इल्हाम और उनकी पत्नी अर्शी पर मुकदमा दर्ज किया था। इल्हाम की पत्नी अर्शी जेल मे...