वित्तीय अनियमितता के खिलाफ नपा पार्षद लामबंद, नपा बिल्डिंग के बाहर दिया धरना
ललितपुर, मार्च 23 -- नगर पालिका परिषद में अभी तक भीतरखाने चल रही खींचतान अब सतह पर आ चुकी है। नपा पार्षदों ने निर्माण कार्यों, सामग्री खरीद और विभिन्न संस्थाओं को भुगतान में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए मांग उठाई। इस बाबत जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भी सौंपा गया। नगर पालिका परिषद ललितपुर में पार्षदों, अधिकारियों और अध्यक्ष के बीच खींचतान लंबे समय से चली आ रही है। जिम्मेदारों के खिलाफ भ्रष्टाचार के बेहद गंभीर आरोप पार्षद लगाते रहे हैं। लेकिन, अभी तक यह विरोध भीतरखाने ही चल रहा था, जो अब खुलकर सामने आ गया है। सोमवार को कई पार्षदों ने वित्तीय अनियमितताओं के मामले में एकजुट होकर जिम्मेदारों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और नगर पालिका परिषद कार्यालय भवन के नीचे धरने पर बैठ गए। उन्होंने बताया कि विभाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.