रांची, अप्रैल 1 -- रांची, संवाददाता। झारखंड राज्य कृषि विपणन पर्षद ने वित्तीय अनियमितता के आरोप में बाजार पर्यवेक्षक सह सचिव साधन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में पर्षद द्वारा बुधवार को आदेश जारी किया गया। जारी आदेश के अनुसार, साधन कुमार पर पूर्व में जारी निर्देशों की अनदेखी करते हुए करीब 4 करोड़ रुपये के भुगतान में अनियमितता बरतने का आरोप है। बताया गया कि उन्हें केवल 10 हजार रुपये तक के चेक निर्गत करने का अधिकार था, इसके बावजूद उन्होंने बड़े भुगतान की प्रक्रिया पूरी की, जो नियमों का उल्लंघन माना गया। बोर्ड ने इसे वित्तीय अनुशासनहीनता और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना बताते हुए यह कार्रवाई की है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय कृषि उत्पादन बाजार समिति, चाईबासा निर्धारित किया गया है। आदेश में यह भी कहा गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.