वित्तीय अनियमितता की जांच को लेकर कमेटी का गठन
बोकारो, जून 28 -- चास। चास के स्वामी सहजानन्द महाविद्यालय में रविवार को शासी निकाय की बैठक बोकारो विधायक सह शासी निकाय अध्यक्ष श्वेता सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पूर्व की विभिन्न प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए आगे की आवश्यक प्रस्ताव पर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से लेखापाल युवराज के नियुक्ति की संपुष्टि हुई। वित्तीय अनियमितता के जांच को लेकर कमेटी का गठन किया गया। वित्तीय वर्ष 2025-26 का अनुदान नियमित कार्यरत कर्मचारियों के बीच वितरण का निर्णय लिया गया। मौके पर विश्वविद्यालय प्रतिनिधि डॉ इन्द्रजीत कुमार, भागीरथ शर्मा, प्राचार्य प्रो. अवधेश कुन्दन , शिक्षक प्रतिनिधि प्रो. नवीन कुमार महतो सहित अन्य शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.