वित्तीय अनियमितता : करौं पंचायत सचिव निलंबित
देवघर, जून 16 -- देवघर/कार्यालय संवाददाता। उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने करौं प्रखंड के पंचायत सचिव बासुदेव प्रसाद यादव को निलंबित कर दिया है। पंचायत सचिव पर विभिन्न योजनाओं में वित्तीय अनिमितता का आरोप है। जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर डीसी ने निलंबन की कार्रवाई की है। निलंबन अवधि में बासुदेव प्रसाद यादव का मुख्यालय पालोजोरी प्रखंड निर्धारित किया गया है। जानकारी के मुताबिक, पंचायती राज विभाग के उप निदेशक के निर्देश पर एसडीओ देवघर की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच दल का गठन किया गया था। कमेटी ने जांच के क्रम में पाया कि पंचायत सचिव बासुदेव प्रसाद यादव ग्राम पंचायत गौरीपुर, चांदडीह, केनमनकाठी व बसवरिया में 15वें वित्त आयोग मद से ऑपेन जिम, पेयजलापूर्ति आदि चयनित योजनाओं के क्रियान्वयन में अनियमितता बरती है। दस्तावेजों को छुपाया है और स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.