बदायूं, मई 27 -- बदायूं। लंबे समय से वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों में घिरे राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार को उनके पद से हटा दिया गया। शासन स्तर से की गई कार्रवाई के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शिव कुमार को यहां का प्रिंसिपल बनाया गया है। डॉ. अरुण का डिमोशन करते हुए यहीं अटैच किया गया है। वर्ष 2023 में डॉ. अरुण कुमार को यहां तैनात किया गया था। वर्ष 2024 में उनको सीएमएस का प्रभार दिया गया। वर्ष 2025 में शासन स्तर से इनको यहां का प्राचार्य बनाया गया। प्राचार्य बनने के बाद उन पर वित्तीय अनियमितताओं के तमाम आरोप लगने लगे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने लिखित शिकायतें शासन स्तर पर की तो जांच शुरू हुई थी। बुधवार को शासन की ओर से विशेष सचिव कृतिका शर्मा ने जारी आदेश में प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार को उनके पद से हटा दिया। उनक...