वित्तविहीन स्कूलों के शिक्षकों के लिए बनेगी सेवा नियमावली
गोंडा, अगस्त 3 -- गोण्डा, संवाददाता। जिले के वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए लंबे समय से उठ रही मांग अब पूरी होने की ओर बढ़ती दिख रही है। प्रदेश सरकार पहली बार वित्तविहीन शिक्षकों के लिए सेवा नियमावली तैयार करने जा रही है। इसके लिए शासन स्तर पर बीते दिनों लखनऊ में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इसमें नियमावली के प्रारूप पर विस्तार से चर्चा हुई। इस पहल का लाभ जिले के 438 स्कूलों के करीब पांच हजार से अधिक वित्तविहीन शिक्षकों एवं कर्मचारियों को मिलने की उम्मीद है। बैठक में विशेष सचिव, शिक्षा निदेशक माध्यमिक, सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज, संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मंडल, वित्तविहीन संस्थाओं के प्रतिनिधि और कंसल्टेंट फर्म के प्रतिनिधि शामिल हुए। शासन की ओर से जारी पत्र के मुताबिक सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.