वित्तविहीन शिक्षकों ने बिगाड़ा मूल्यांकन का गणित
हाथरस, मार्च 26 -- माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य चल रहा है। तमाम वित्तविहीन शिक्षकों के स्तर से मूल्यांकन कार्य से दूरी बना ली है। जिस वजह से मूल्यांकन कार्य रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा। बागला व अक्रूर इंटर कालेज में हाईस्कूल तथा सरस्वती इंटर कालेज पर इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है। मूल्यांकन कार्य में एडेड,राजकीय के अलावा वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षक व शिक्षिकाओं की ड्यूटी लगी हुई है। 18 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया। करीब तीन लाख सत्तरह हजार से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाना है। मूल्यांकन को आठ दिन का समय बीत चुका है। अभी भी तमाम वित्तविहीन स्कूलों के परीक्षक अपने अपने मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.