रांची, मार्च 29 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के वित्तरहित संस्थानों में सोमवार को शैक्षणिक हड़ताल रहेगी। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 223 संस्थाओं के अनुदान रोकने को विरोध में मोर्चा ने शैक्षणिक हड़ताल करने की घोषणा की है। राज्य के 600 से ज्यादा इंटर कॉलेज, उच्च विद्यालय, संस्कृत और मदरसा विद्यालयों में सोमवार को ताला लगा रहेगा और पठन-पाठन बंद रहेगा। मोर्चा ने मूल्यांकन केंद्रों को बंद से मुक्त रखने की बात कही है। मोर्चा ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में 523 वित्त रहित संस्थाओं ने अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। सरकार द्वारा जियो टैग के माध्यम से जिला शिक्षा पदाधिकारी से जांच करायी गयी। झारखंड अधिविद्य परिषद ने 171 इंटर कॉलेज को अनुदान के लिए अनुशंसा की। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने 289 उच्च विद्यालयों के अनुदान के लिए अनुशंसा की। 30 सं...