वित्तरहित शिक्षा नीति बनाने को प्रदर्शन
मधुबनी, अगस्त 19 -- मधुबनी,नसं। वित्त रहित शिक्षा नीति की समाप्ति और शिक्षकों के समायोजन की मांग को लेकर मंगलवार को समाहरणालय परिसर में बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल का राज्यव्यापी महाआंदोलन पहुंचा। धरना-प्रदर्शन में वित्त रहित विद्यालयों, इंटर कॉलेजों और संबद्ध महाविद्यालयों के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, प्राचार्य और कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय यादव ने कहा कि वित्त रहित शिक्षक 40 वर्षों से शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ बने हुए हैं। लेकिन आज भी उनका भविष्य अनिश्चित है। उन्होंने सरकार से स्पष्ट नीति बनाने और सभी वित्त रहित संस्थानों के समायोजन के साथ सम्मानजनक वेतनमान व सेवा सुरक्षा देने की मांग की। यह भी पढ़ें- मगध विश्वविद्यालय में विधेयक के खिलाफ शिक्षक-कर्मचारियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.