रांची, अगस्त 1 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा 11 अगस्त को विधानसभा के सामने महाधरना देगा। वहीं, 18 अगस्त को झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) का घेराव करेगा। पांच सितंबर को लोकभवन के समक्ष अर्धनग्न प्रदर्शन करेगा। मोर्चा 75% अनुदान वृद्धि, जैक में व्याप्त अनियमितता, गड़बड़ी और संविदा खत्म होने के बाद भी वित्त पदाधिकारी, एकेडमिक ऑफिसर, विशेष कार्य पदाधिकारी के पद पर बनाए रखने की मांग को लेकर महाधरना और घेराव करेगा। शनिवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बताया गया कि हर कॉलेज से 10 शिक्षक, विद्यालयों से आठ शिक्षक महाधरना में भाग लेंगे। डिग्री कॉलेज के शिक्षकों को जब 75% अनुदान दिया जा रहा है तो इंटर कॉलेज व उच्च विद्यालयों के साथ भेदभाव क्यों। सरकार ने सदन में आश्वासन दिया था कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में ...