रांची, मार्च 17 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड राज्य वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा जैक द्वारा बार-बार जांच के नाम पर स्कूल-कॉलेजों को परेशान करने के विरोध में अप्रैल माह के द्वितीय सप्ताह में जैक कार्यालय का घेराव करेगा। यह निर्णय मंगलवार को विधानसभा के सामने आयोजित महाधरना पर उपस्थित हजारों शिक्षकों के बीच सर्व सम्मति से लिया गया।मोर्चा के नेताओं का कहना था कि जैक बार-बार स्कूल-कॉलेजों को जांच के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र भेज देता है और जिला शिक्षा पदाधिकारी स्कूल-कॉलेजों को परेशान करते हैं। जैक स्वतः शासी संस्था है। जांच करने का अधिकार उसके पास स्वयं है। तो फिर जिला शिक्षा पदाधिकारी क्यों? महाधरना पर शिक्षकों ने स्पष्ट कहा कि जब तक 75 प्रतिशत अनुदान में वृद्धि, कार्मिक विभाग के संयुक्त सचिव ओम प्रकाश शाह के पत्र पर...