रांची, जनवरी 21 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड राज्य वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर वित्तरहित शिक्षक 10 फरवरी को लोकभवन के सामने विशाल धरना देंगे और राज्यपाल को ज्ञापन देंगे। ज्ञापन में राज्यपाल से अनुदान के लिए चार स्तरीय जांच पर अभिलंब रोक लगाने के लिए आवश्यक निर्देश देने का आग्रह किया जाएगा। साथ ही, 75 प्रतिशत अनुदान की राशि जो अभी तक मुख्यमंत्री स्तर पर लंबित है उस पर भी आवश्यक पहल करने का आग्रह किया जाएगा। यह निर्णय वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष मंडल की बैठक में लिया गया। मोर्चा 28 जनवरी को स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के सचिव को भी चार स्तरीय जांच को रोकने के लिए ज्ञापन देगा। मोर्चा का कहना है कि चार स्तरीय जांच ना न्याय संगत है, ना विधि सम्मत है, ना अधिनियम व नियमावली के तहत संवैधा...