नवादा, फरवरी 26 -- कौआकोल। एक संवाददाता अपनी विभिन्न मांगों को लेकर वारसी महाविद्यालय पाण्डेय गंगौट कौआकोल, नवादा के वित्तरहित शिक्षक- शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने बुधवार को कॉलेज के प्राचार्य डा. बिपिन सिन्हा के नेतृत्व में महाविद्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन कर सरकार की नीतियों का विरोध जताया। गौरतलब है कि इन मांगों को लेकर पिछले कई वर्षों से वित्तरहित शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा संघर्षरत है। बावजूद सरकार उनकी मांगों पर विचार नहीं कर पा रही है। जिससे उन कर्मियों में सरकार की नीतियों के विरुद्ध नाराजगी है। मोर्चा के जिलाध्यक्ष सह वारसी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बिपिन सिन्हा ने बताया कि सरकार की लापरवाही एवं अनदेखी के कारण इन कर्मियों को वेतन एवं बकाया अनुदान के लिए तरसना पड़ रहा है। जिसके कारण वे सब भूखमरी के दौर से गुजरन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.