नई दिल्ली, दिसम्बर 6 -- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री वहां की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए काफी प्रयास कर रहे हैं। नई दिल्ली में चल रहे हिन्दुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में सीतारमण ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के पर्यटन क्षेत्र को काफी बड़ा झटका लगा था। उसके बाद अर्थव्यवस्था को फिर से खड़ा करने का काम चल रहा है। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था फिर से तेजी के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, "मुझे जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री की भी सराहना करनी होगी, जिन्होंने मुझसे दो बार मुलाकात की और पर्यटन क्षेत्र के ठप पड़ने के बाद अर्थव्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.