वितरण नौतपा में हो रहा शरबत और भंडारा वितरण
मुरादाबाद, मई 29 -- विश्व जागृति मिशन नौतपा एवं ज्येष्ठ अधिक माह में कांठ रोड पर शरबत एवं भंडारा कर रहा है। पुष्पांजलि कालोनी के गेट पर शुक्रवार को शिविर लगाकर सुबह सुधांशु महाराज की पूजा-अर्चना की गई। बाद में उन्हें भोग लगाकर शरबत एवं आलू पूरी का भंडारा आरंभ किया गया। संयोजक राकेश अग्रवाल ने बताया यह वितरण पिछले चार दिन से चल रहा है और इतवार तक जारी रहेगा। प्रमुख रूप से शोभा अग्रवाल सहित गीता अग्रवाल, आशा चंद्र, सरोज गुप्ता, आशा भंडूला, राखी रस्तोगी, विनोद भटनागर, अक्षय रस्तोगी, सुमन लता, रिचा भटनागर, शिल्पी, नीलम सिंह आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- नौतपा के चौथे दिन भी बांटा शरबत, हुए भंडारे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.