सोनभद्र, अप्रैल 11 -- विण्ढमगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के फुलवार गांव में रीवा-रांची राजमार्ग पर स्थित शनिचर बाजार में शुक्रवार की रात चोरों ने कई दुकानों को निशाना बनाया। चोरों ने दुकानों का ताला तोड़कर हजारों रुपये के सामान की चोरी की। सुबह दुकान पहुंचने पर दुकानदारों को घटना की जानकारी हुई। चोरी की इस घटना से क्षेत्र मे ंदहशत का माहौल है। विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के फुलवार गांव में शनिचर बाजार में शुक्रवार की रात चोरों ने एक मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर 8 जिओ मोबाइल, कुछ कस्टमर के रिपेयर मोबाइल, लगभग 20 एयरफोन तथा दुकान में रखे कुछ नगद चोरी कर लिया। दुकानदार ने बताया कि चोरों ने लगभग 70 हजार रुपये के सामानों की चोरी की है। वहीं बंशीधर की किराना दुकान से चोर सामान समेत नगद लेकर फरार हो गए। इसके अलावा रामबली कनौजिया की दु...