विडियो वायरल करने की धमकी दे किया शोषण,केस
रांची, अगस्त 17 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र की 23 वर्षीय युवती ने एक युवक पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने, वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। युवती ने बुढ़मू थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में युवती ने आरोप लगाया है कि बुढ़मू निवासी जहुरुद्दीन अंसारी करीब तीन वर्षों से उसे ब्लैकमेल कर बार-बार शारीरिक संबंध बनाता था। युवती के अनुसार, विरोध करने पर आरोपी वीडियो वायरल करने और उसे व उसके पति को जान से मारने की धमकी देता था। आरोप है कि करीब 20 से 22 दिन पहले भी आरोपी ने गलत काम करने के लिए उस पर दबाव बनाया। विरोध करने पर उसने वीडियो वायरल कर दिया। युवती ने बताया कि आरोपी के डर से उसने अपने पति और ससुराल वालों को भी इसकी जानकारी नहीं दी। पीड़िता ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.