विठ्ठलभाई पटेल और भगत सिंह को नमन किया
नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- नई दिल्ली, प्र.सं। दिल्ली विधानसभा में रविवार को वीर विठ्ठलभाई झावरभाई पटेल और शहीद भगत सिंह को जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने दोनों महान विभूतियों को नमन किया। उन्होंने कहा, दिल्ली विधानसभा उन महान व्यक्तित्वों के साहस की गवाही देती है, जिन्होंने लोकतांत्रिक आवाज को मजबूत किया। उन्होंने कहा, विठ्ठलभाई पटेल ने विधायी संस्थाओं के माध्यम से भारतीयों की आवाज और गरिमा को मजबूत किया, जबकि भगत सिंह ने अपने साहस और बलिदान से पूरी पीढ़ी को प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Delhi News: विठ्ठलभाई पटेल और भगत सिंह को विधानसभा ने किया नमन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.