पीलीभीत, जून 14 -- पीलीभीत। आयुष्मान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुराना चिकित्सालय में शनिवार को विटामिन ए सम्पूर्ण अभियान का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीसी पंत ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने 9 माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक भी पिलाई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में यह अभियान 12 जुलाई 2026 तक संचालित किया जाएगा। शासन की ओर से जिले के लिए 2,69,422 बच्चों को विटामिन ए की खुराक देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के साथ चलाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक बच्चों तक इसका लाभ पहुंच सके। सीएमओ ने बताया कि 28 जून से जिले में पल्स पोलियो अभियान भी शुरू किया जाएगा, जिसके तहत बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाई जाएगी। यह भी पढ़ें- रांची में 4.84 लाख बच्चों को मिलेगी कृमि मुक्ति...