मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 26 -- जिला महिला चिकित्सालय में शुक्रवार को सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका का डॉ आभा शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से द्वारा विटामिन ए संपूर्ण कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर किया गया। इस कार्यक्रम में 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी। यह अभियान जनपद भर में 24 जनवरी तक संचालित किया जाएगा। सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया के द्वारा छोटे बच्चों को अपने हाथों से विटामिन ए की खुराक पिलाई गई। उन्होंने बताया कि विटामिन ए बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के साथ-साथ उनकी आंखों की रोशनी एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम में जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह, प्रदीप शर्मा, तरन्नुम, मयंक गोयल, मदन कुमार उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.