औरैया, दिसम्बर 23 -- सहार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार के सभागार में साप्ताहिक बीडब्ल्यूआर एवं बाल स्वास्थ्य-पोषण माह से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें एएनएम, सीएचओ, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, बीपीएम, आईओ, डब्ल्यूएनओ प्रतिनिधि सहित समस्त सुपरवाइजरों ने सहभागिता की। बैठक की अध्यक्षता चिकित्सा अधीक्षक एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने की। इस दौरान नियमित टीकाकरण, वीएचएनडी, परिवार कल्याण, यू-विन, आयुष्मान भारत योजना तथा ई-कवच पोर्टल सहित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश सिंह ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप योजनाओं में शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि निश्चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.