जौनपुर, जून 11 -- जौनपुर, संवाददाता। बाल स्वास्थ्य पोषण माह अभियान की शुरुआत बुधवार को राजकीय लीलावती अस्पताल में सीएमओ डॉ. गंगाराम गौतम ने किया। उन्होने एक बच्चे को विटामिन-ए की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। अभियान 10 जून से 9 जुलाई तक संचालित किया जाएगा। जिले में नौ माह से पांच वर्ष तक के कुल पांच लाख 40 हजार 601 बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नरेन्द्र सिंह ने बताया कि अभियान के तहत नियमित टीकाकरण सत्रों में प्रत्येक बुधवार और शनिवार को टीकाकरण के साथ बच्चों को विटामिन-ए की खुराक दी जाएगी। विटामिन-ए की कमी से बच्चों में रतौंधी, अंधता, लंबाई की वृद्धि प्रभावित होने तथा विभिन्न संक्रमणों से लड़ने की क्षमता कम होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यह भी पढ़ें- तीन लाख से अधिक बच्चों क...