नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- मेडिकल स्टोर पर मिलने वाली विटामिन ई की कैप्सूल्स सालों से आप लाती हैं, उसे तोड़ती हैं और फिर अपने फेस पैक में मिलाकर लगाती हैं। लेकिन फिर भी उन कैप्सूल के लगाने का कोई खास असर चेहरे पर नहीं दिखता। विटामिन ई होने के बाद भी वो आपकी स्किन को यंग दिखाने में कोई मदद नहीं कर रहा और ना ही चेहरे पर आ रही फाइन लाइंस और झुर्रियों को आने से रोक रहा है। तो कभी आपने सोचा है ऐसा क्यों है? दरअसल, विटामिन ई की उन कैप्सूल को आप गलत तरीके से इस्तेमाल करते आ रहे हैं। इस बारे में एस्थेटिक फिजिशयन डॉक्टर अनामिका मिश्रा ने बताया कि ये दवाएं दरअसल, स्किन बैरियर को क्रॉस ही नहीं कर पाती हैं।एस्थेटिक फिजिशियन ने बताई सच्चाई इंस्टाग्राम के पेज पर डॉक्टर अनामिका मिश्रा एस्थेटिक फिजिशयन ने विटामिन ई से जुड़े और भी मिथ्स को तोड़ा है और बताया...