विझिंजम बंदरगाह बनेगा भारत के वैश्विक समुद्री व्यापार का बड़ा केंद्र
रांची, सितम्बर 5 -- रांची/तिरुवनंतपुरम। भारत के समुद्री व्यापार को वैश्विक स्तर पर मजबूती देने की दिशा में विकसित किए जा रहे विझिंजम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह का शुक्रवार को झारखंड के पत्रकारों के एक दल ने दौरा किया। पत्र सूचना कार्यालय रांची द्वारा पीबाईबी तिरुवनंतपुरम के समन्वय से आयोजित 'केरल प्रेस यात्रा' के तहत पत्रकारों को बंदरगाह के निर्माण, संचालन, आधारभूत संरचना और भविष्य की विस्तार योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। अंतरराष्ट्रीय पूर्व-पश्चिम समुद्री व्यापार मार्ग के बेहद निकट स्थित यह बंदरगाह आधुनिक गहरे समुद्री कंटेनर पारगमन (ट्रांसशिपमेंट) केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। प्राकृतिक गहराई और रणनीतिक स्थिति के कारण यह भारत के समुद्री व्यापार को बढ़ावा देने के साथ-साथ विदेशी ट्रांसशिपमेंट हब पर निर्भरता कम करने में अहम भूमिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.