गाज़ियाबाद, जुलाई 21 -- गाजियाबाद, वंदना। विज्यांश के राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर उन्हें सम्मानित किया गया। विज्यांश ने 69वीं नेशनल स्कूल गेम्स पिस्टल एवं राइफल शूटिंग चैंपियनशिप 2025-26 में 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक हासिल किया था। इसके लिए उन्हें स्कूल ने विज्यांश को 1,02,620 रुपये के नगद इनाम से पुरस्कृत कर सम्मानित किया है। विज्यांश नेहरू वर्ल्ड स्कूल के छात्र हैं। उन्होंने जनवरी में भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया था। इस मौके पर विज्यांश के पिता चौधरी अजय प्रमुख ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात हैं। स्कूल के सभी शिक्षकों और स्टाफ ने विज्यांश को शुभकामनाएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...