भागलपुर, जुलाई 19 -- भागलपुर। नीट 2026 के परिणाम में सत्यम वेव संस्थान के 10 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। इनमें से दो विद्यार्थियों का सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लगभग तय माना जा रहा है, जिससे पूरे संस्थान, अभिभावकों और विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। संस्थान की होनहार छात्रा आस्था पटेल ने 99.9 परसेंटाइल के साथ ऑल इंडिया रैंक 4,704 प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। संस्थान के निदेशक राकेश कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के विश्वास और शिक्षकों के समर्पण का सामूहिक परिणाम है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: नीट-यूजी परीक्षा में सफल होकर सत्यम ने सैदपुर का मान बढ़ाया यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: जैक एंड जिल स्कूल की पूर्व छात्रा ...