रांची, अगस्त 5 -- फोटो है- सरला बिरला विश्वविद्यालय में अकादमिक वर्ष 2026-27 के नए विद्यार्थियों के बुधवार को इंडक्शन कार्यक्रम दीक्षारंभ -2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, प्रशिक्षण व प्लेसमेंट की जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया गया। मंथन में एसबीयू जर्नल ऑफ कॉमर्स, मैनेजमेंट एंड ह्यूमैनिटीज और एआई होराइजन पुस्तक का भी लोकार्पण किया गया। वही, झारखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने साइबर अपराध और साइबर सुरक्षा पर लोगों को जागरूक किया। यह भी पढ़ें- फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट देवघर में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत व परिचय कार्यक्रम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...