मुरादाबाद, फरवरी 3 -- मुरादाबाद। अखबार में विज्ञापन देखकर सरकारी नौकरी वाली दुल्हन तलाशना दो लोगों को भारी पड़ गया। झांसा देकर एक महिला और उसके भांजे से दस हजार रुपये की ठगी कर ली गई। महिला की शिकायत पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने अंजू नाम की महिला और उसके साथी आदित्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के हिमगिरी कालोनी निवासी गीता शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 21 सितंबर 2025 को उन्होंने एक अखबार में विज्ञापन देखा था। जिसमें एक सरकारी शिक्षिका के लिए वर की तलाश की बात लिखी थी। गीता शर्मा के अनुसार उन्हें अपने भतीजे रवि प्रकाश शर्मा के लिए पढ़ी लिखी लड़की की तलाश थी इसलिए उस विज्ञापन में दिए मोबाइल नंबर पर पर कॉल कर दिया। कॉल रिसीव करने वाली महिला ने खुद का नाम अंजू बताया और कहा कि 35 वर्षीय महिला टीचर का नाम आर...