विज्ञापन मामले में मेटा के जवाब के बाद निर्णय लेंगे : आईटी सचिव
नई दिल्ली, जुलाई 9 -- सूचना प्रौद्योगिकी सचिव एस. कृष्णन ने गुरुवार को कहा कि सरकार इंस्टाग्राम पर सशुल्क विज्ञापनों में बाल यौन शोषण एवं दुरुपयोग सामग्री (सीएसईएएम) के मामले में मेटा के जवाब के आधार पर निर्णय करेगी। सरकार ने इस मामले में शनिवार को मेटा को नोटिस जारी किया था। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इंस्टाग्राम को सीएसईएएम को बढ़ावा देने तथा उस तक पहुंच आसान बनाने वाले सभी विज्ञापनों और सामग्री को हटाने का निर्देश दिया था। साथ ही मंत्रालय ने कंपनी से इस संबंध में की गई कार्रवाई का ब्योरा भी मांगा था।सरकार की यह नियामकीय जांच उस रिपोर्ट के बाद सामने आई है, जिसमें आरोप लगाया गया था कि मेटा का एल्गोरिद्म बाल यौन शोषण सामग्री वाले वीडियो को बढ़ावा दे रहा था, जिससे सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर खामियां उजागर हुईं। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.